Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

सरकारी नौकरी का महा-धमाका! NTPC में मैनेजर-डिप्टी मैनेजर बनने का मौका, 2.20 लाख रुपया तक की सैलरी लपक लो

NTPC Vacancy 2026: सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड में फाइनेंस प्रोफेशनल्स के लिए मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के कुल 40 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसमें चयनित होने पर 2.20 लाख रुपया प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी.

एनटीपीसी लिमिटेड में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया.

NTPC Vacancy 2026: सरकारी कंपनी में करियर बनाने की चाहत रखने वाले फाइनेंस प्रोफेशनल्स के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने शानदार मौका निकाला है. कंपनी ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एनटीपीसी में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 40 पदों पर निकली यह भर्ती अनुभवी सीए और सीएमए प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है. आकर्षक सैलरी पैकेज और सरकारी भत्तों का लाभ उठाने के लिए पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं.

पद का नाम, योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के पदों के लिए उम्मीदवार के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की डिग्री होनी अनिवार्य है. मैनेजर पद के लिए अकाउंट्स, फाइनेंस या इंटरनल ऑडिट में कम से कम 12 साल का अनुभव और अधिकतम 42 साल की आयु सीमा तय की गई है, साथ ही पीएसयू या सरकारी विभाग में 70,000-2,00,000 रुपया पे स्केल पर न्यूनतम 3 साल का अनुभव आवश्यक है.

वहीं डिप्टी मैनेजर पद के लिए डिग्री के बाद 10 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए, जिसमें ट्रेनिंग अवधि शामिल नहीं होगी. इसके लिए पीएसयू में 60,000-1,80,000 रुपया पे स्केल पर कम से कम 3 साल काम किया होना जरूरी है और अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

कितनी मिलेगी सैलरी और अन्य भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान दिया जाएगा, जिसके तहत मैनेजर पद पर E-5 ग्रेड/IDA में 80,000 से 2,20,000 रुपया प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा डिप्टी मैनेजर पद के लिए E-4 ग्रेड/IDA के तहत 70,000 से 2,00,000 रुपया प्रतिमाह वेतन तय किया गया है, साथ ही बेसिक सैलरी के अतिरिक्त डीए, एचआरए, परफॉर्मेंस रिलेटेड पे और मेडिकल समेत अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन प्रक्रिया और एप्लिकेशन फीस

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगइन करके व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण के साथ 12वीं, सीए मार्कशीट, डिग्री, आईडी प्रूफ व जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म भरने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपया आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है.

यह भी पढ़ें-नेपाल में खुलेगा IIT का ऑफशोर कैंपस! PM मोदी के इस बड़े ऐलान से युवाओं को क्या मिलेगा खास फायदा?

भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism