एजुकेशन

नीट छात्रों के लिए बड़ी राहत! एनटीए ने बढ़ाई बैंक डिटेल्स अपडेट करने की डेडलाइन, ऐसे वापस मिलेगा पैसा

NEET UG Refund Update: नीट यूजी परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है. NTA ने परीक्षा शुल्क रिफंड (Exam Fee Refund) पाने के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब छात्र 31 जुलाई 2026 की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.

इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 14 जुलाई तय की गई थी. आंकड़ों की मानें तो 14 जुलाई तक करीब 11,46,401 उम्मीदवार अपनी बैंक जानकारी जमा कर चुके हैं, और एनटीए ने इन छात्रों को फीस रिफंड भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. अगर आपने अभी तक अपनी डिटेल अपडेट नहीं की है, तो बिना देर किए इस काम को पूरा कर लें, ताकि आपका पैसा अटके नहीं.

क्यों वापस मिल रही है फीस?

आपको याद दिला दें कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद के चलते रद्द कर दी गई थी. इसके बाद एनटीए ने दोबारा परीक्षा आयोजित की थी जिसके लिए छात्रों से कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली गई थी. अब पहली परीक्षा की फीस को छात्रों को वापस लौटाया जा रहा है. जिन छात्रों ने समय रहते अपने खाते की जानकारी सही-सही अपडेट कर दी थी उनके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो गए हैं.

इन आसान स्टेप्स से अपडेट करें अपनी बैंक डिटेल्स:

सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें.

होमपेज पर दिख रहे ‘बैंक अकाउंट अपडेट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.

सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को पूरा करें.

अब अपने बैंक खाते की बिल्कुल सही जानकारी भरें जिसमें लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC कोड शामिल है. ध्यान रहे कि सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी अच्छे से जांच लें और फिर फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 के लिए NTA ने जारी की OMR शीट, गड़बड़ी होने पर 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति; जानें पूरा तरीका

री-नीट के रिजल्ट का भी है इंतजार

फीस रिफंड के साथ-साथ छात्र अब री-नीट परीक्षा के नतीजों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चर्चा है कि एजेंसी बहुत जल्द परिणाम घोषित करने की तैयारी में है. बता दें कि लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इसकी प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को ही जारी हो चुकी है और 28 जून तक छात्रों को ₹200 प्रति सवाल के शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब जल्द ही फाइनल रिजल्ट सबके सामने होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago