PM Lok Prashasan Award 2025: प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. इस अवसर पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला कलेक्टर उपस्थित रहे.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सुधार को बढ़ावा देना और नए विचारों को लागू करना है. योजना यह सुनिश्चित करेगी कि प्रशासनिक नीतियां सीधे जनता तक पहुंचे. इस पुरस्कार के माध्यम से उन सिविल सेवकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने योजनाओं को लाभार्थियों तक सही तरीके से पहुंचाया.
पुरस्कारों का मूल्यांकन तीन प्रमुख मापदंडों पर किया जाएगा पहला सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक. पीएम लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 में सभी जिलों को भागीदारी का मौका मिलेगा. विशेष रूप से आकांक्षी ब्लॉक वाले जिले, जो 331 जिलों में फैले 500 आकांक्षी ब्लॉकों को कवर करते हैं, वे आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में भाग ले सकते हैं.
श्रेणी-I के लिए 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2025 के बीच किए गए कार्यों का मूल्यांकन होगा. जबकि श्रेणी-II और III के लिए समयावधि 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है. कुल 16 पुरस्कार इस वर्ष दिए जाएंगे. चयन की प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग, विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन और अंतिम रूप से सशक्त समिति की सिफारिश शामिल होगी. पुरस्कारों की अंतिम मंजूरी प्रधानमंत्री द्वारा दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिहार को मिली सौगात, 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
इस पुरस्कार में विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र (स्क्रॉल) और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह राशि पुरस्कार प्राप्त जिले या संगठन द्वारा सार्वजनिक कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…