एजुकेशन

UP Board Revised Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होंगी परिक्षाएं

यूपी बोर्ड ने साल 2026 की हाई स्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल को जारी कर दिया है. स्टुडेंट्स रिवाइज्ड डेटशीट को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर या फिर इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउंलोड कर सकते हैं.

हिंदी पेपर की शिफ्ट में बदलाव

आपको बता दें कि इस बार बोर्ड ने सबसे बड़ा बदलाव हिंदी पेपर के शिफ्ट में किया है. पहले 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के हिंदी पेपर एक ही शिफ्ट में होते थे. इससे लगभग 43 लाख छात्रों को एक साथ परीक्षा देनी पड़ती, जिससे एग्जामिनेशन सिस्टम और सेंटर मैनेजमेंट में समस्या होती थी. इसलिए यूपी बोर्ड ने हिंदी पेपर की शिफ्ट को बदल दिया है.

अब 18 फरवरी 2026 को 10वीं की हिंदी परीक्षा सुबह की शिफ्ट में, जबकि 12वीं की दोपहर की शिफ्ट में होगी. इसके अलावा, 12वीं का संस्कृत पेपर अब 12 मार्च 2026 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.

UP Board Exam Revised Date Sheet 2026 PDF

दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम

वहीं, उत्तर प्रदेश बोर्ड की 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित होंगी. इसमें पहला शिफ्ट सुबह के 8:30 बजे से 11:45 बजे तक का होगा, जबकि दूसरा शिफ्ट में होने वाला एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पूरी कराई जाएंगी..

स्टुचेंट्स को अपने सबजेक्ट को ध्यान में रखते हुए शिफ्ट की जानकारी के लिए टाइम टेबल को ध्यान से देखने की जरुरत होगी, जिससे कोई कन्फ्यूजन न रहें.

52 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

इस बार यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 52,30,297 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इनमें हाई स्कूल के 27,50,945 छात्र (14,38,683 बालक और 13,12,263 बालिकाएं) रजिस्टर्ड है. वहीं इंटरमीडिएट की परिक्षा में 24,79,352 स्टुडेंट्स (13,03,012 बालक और 11,76,340 बालिकाएं) पंजीकृत हैं.

स्कूल से मिलेंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त करने होंगे. छात्र स्कूल जाकर अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढें: SSC CPO Exam Schedule 2025: SSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब खुद चुन सकेंगे एग्जाम शहर और डेट, देखें पूरा शेड्यूल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

5 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

14 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

15 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

30 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

51 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago