उत्तर प्रदेश

मेरठ में 13 साल की भतीजी पर चाची की बर्बरता, संपत्ति हड़पने के लिए भूखे रखकर करती थी पिटाई, प्राइवेट पार्ट भी जलाया

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी के साथ उसकी सगी चाची ने अमानवीय व्यवहार किया. आरोप है कि चाची ने केमिकल डालकर निजी अंग को गंभीर नुकसान किया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने अपनी पीड़ा शिक्षिका को बताई. शिक्षिका ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी महिला, जो पीड़ित की चाची है, को गिरफ्तार कर लिया है.

संपत्ति का लालच

बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद मां ने पीड़िता को चाची के सहारे छोड़ दिया था. तभी से चाची के द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था. आरोप है कि उसे भूखा रखा जाता था और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी महिला संपत्ति हड़पने की नीयत से इस तरह की हैवानियत कर रही थी.

अध्यापिकाओं ने मदद की

इस पूरे मामले को स्कूल की अध्यापिकाओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के समक्ष उठाया. महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत घिनौना मामला है, जिसमें पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित के उपचार, सुरक्षा और शिक्षा की दिशा में हर संभव मदद की जाएगी. उधर, मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसे कोर्ट में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

हरीश शर्मा

Recent Posts

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

22 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

2 hours ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago