SSC CPO Exam Schedule 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने दो अहम भर्ती परीक्षाओं जूनियर इंजीनियर (JE) और दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (CPO) के पेपर-1 एग्जाम की तारीखें घोषित कर दी हैं. आयोग ने यह जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन के जरिए साझा की है. इस अपडेट के बाद लाखों उम्मीदवारों के लिए तैयारी की दिशा अब और साफ हो गई है.
दिसंबर में होंगे दोनों एग्जाम
एसएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक,
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 3 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी.
वहीं, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CPO) परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच होगी.
इन तिथियों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और रिवीजन की योजना बना सकते हैं ताकि एग्जाम के समय किसी तरह की जल्दबाजी न हो.
अब उम्मीदवार खुद चुन सकेंगे परीक्षा शहर और डेट
इस बार एसएससी ने एक नई सुविधा शुरू की है “SSC Self Slot Booking”. इसके तहत उम्मीदवार अब खुद अपनी परीक्षा की तारीख और शहर चुन सकेंगे. यह सुविधा आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगी, जहाँ उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर चयन कर पाएंगे.
- JE भर्ती के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन: 10 से 13 नवंबर 2025
- CPO भर्ती के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन: 17 से 21 नवंबर 2025

यह फीचर खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मददगार रहेगा जिन्हें यात्रा या दूरी की वजह से परीक्षा केंद्र चुनने में मुश्किल होती थी.
ये भी पढ़ें- UGC NET December 2025: फॉर्म भरते हुए कर दी थी गलती? NTA ने दिया सुधार का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएंगे?
आयोग के मुताबिक, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें.
वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. इन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा डाक या ऑफलाइन तरीके से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे.
कितनी भर्ती पर होगी नियुक्ति?
एसएससी की सीपीओ भर्ती 2025 के तहत 3073 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जबकि जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के जरिए 1340 पदों पर भर्तियां होंगी. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट्स के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




