चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, एक दर्जन कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के एक करीबी सहयोगी और विपक्षी कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारी सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये. बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

कांग्रेस नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जफर भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. छिंदवाड़ा के मूल निवासी जफर को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का करीबी माना जाता था.

कांग्रेस ने किया ये दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उनके एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार जफर मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस बीच, राज्य कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि जफर फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम बोले- ‘वे नारी शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं…’ राहुल का पलटवार, बोले- मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती

अटकलों पर लगा था विराम

इस महीने के शुरू में अटकलें थीं कि कमल नाथ भाजपा में जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जफर के अलावा, मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीषा दुबे, पार्टी के कुछ अन्य नेता और बसपा के प्रदेश प्रभारी रामसखा वर्मा भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

5 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

16 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

18 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

20 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

33 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

44 minutes ago