दुनिया

व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार बने रूस के राष्ट्रपति, उनके प्रेसिडेंट रहते बदल गए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Vladimir Putin President of Russia for 5th time: व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए. उनके राष्ट्रपति बनने पर दुनिया को कोई आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि वे युद्ध के बावजूद जनता में काफी लोकप्रिय हैं. उनकी जीत के खिलाफ बड़ी संख्या में विरोधियों ने प्रदर्शन भी किया. वहीं अमेरिका ने कहा कि रूस में राष्ट्रपति के पद के लिए हुई वोटिंग निष्पक्ष नहीं थी. हालांकि पुतिन ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे देश के सबसे ताकतवर नेता होने के साथ-साथ जनता की पहली पसंद भी है.

पुतिन के राष्ट्रपति रहते कई देशों में शासनाध्यक्ष बदल गए. लेकिन वे करीब 20 साल से अधिक समय से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसे में आइये जानते हैं दुनिया के चुनिंदा देशों में पुतिन के राष्ट्रपति रहते कौन-कौन शासनाध्यक्ष रहे.

भारत में बदल चुके हैं 3 पीएम

पुतिन जब पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने उस समय भारत में अटल बिहारी वाजपेयी पीएम थे. इसके बाद मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक लगातार 10 सालों देश के पीएम रहे. वहीं 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम बने जो कि अपना दो टर्म पूरा कर चुके हैं. वे तीसरी बार पीएम बनने के लिए मैदान मेें हैं.

चीन में शी जिनपिंग तीसरे प्रेसिडेंट

वहीं चीन में भी इस दौरान जिनांग जेमिन, हू जिंताओ और शी जिनपिंग का शासन रहा. हालांकि जिनपिंग काफी लंबे समय से देश के राष्ट्रपति हैं. बात करें अमेरिका की तो यहां पर हर 4 साल में राष्ट्रपति का चुनाव होता है. पुतिन जब रूस के राष्ट्रपति बने तब अमेरिका में बिल क्लिंटन का शासन था. उनके बाद जाॅर्ज डब्ल्यू बुश प्रसिडेंट बने. बुश के बाद बराक ओबामा लगातार 2 बार इस पद पर रहे. ओबामा के बाद डोनाल्ड ट्रंप और अभी जो बाइडेन अमेरिका के प्रेसिडेंट हैं.

ब्रिटेन में अब तक 6 बार सत्ता परिवर्तन

ब्रिटेन में भी पुतिन के प्रेसिडेंट बनने के बाद कई नेता पीएम बने. सबसे पहले टोनी ब्लेयर उनके बाद गोर्डन ब्राउन, डेविड कैमरून, थैरेसा मे के बाद बोरिस जाॅनसन, लिज ट्रस और वर्तमान में ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम हैं. जर्मनी में भी कई नेताओं के हाथों में सत्ता रही. 1999 में पुतिन के समकक्ष गेरहार्ड श्रोडर चासंलर थे. उनके बाद एंजेला मर्केल लंबे समय तक जर्मन चांसलर रही. फिलहाल ओलाफ स्कोल्ज़ जर्मनी में चांसलर के पद पर हैं. बात करें फ्रांस की तो 1999 में पुतिन के समय जैक्स शिराक प्रेसिडेंट थे. उनके बाद निकोलस सरकोजी, फ्रांस्वा ओलांद और वर्तमान में इमैनुएल मैंक्रो राष्ट्रपति हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago