सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
Lok Sabha Election-2024 Result: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से सचेत रहने की नसीहत दी है. इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है कि “आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा.”
मंगलवार को मतगणना से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि “हमको मिलकर लानी है सच की कहानी. एक आज़ादी हम सबके हक़ की. सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ना रहें. जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी.” इसी के बाद अखिलेश ने चुनाव आयोग के लिए कहा है, ” आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा. आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है. लोकतंत्र ज़िंदाबाद.”
बता दें कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई थी. इसी के साथ ही मतदान उत्सव की शुरुआत देश में हो गई थी. 1 जून तक सातो चरण की वोटिंग होने के बाद आज मतगणना जारी है और रुझान आने भी शुरू हो गए हैं. यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग जारी है. दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा. भाजपा ने इस बार 75 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, दो सीटें अपना दल और घोसी सीट सुभासपा के खाते में गई है. इसके अलावा दो सीटें आरएलडी को दी गई हैं. तो वहीं यूपी में इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. इस तरह से सपा ने 63 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…