चुनाव

‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है…’ चुनाव नतीजों से पहले पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का बड़ा बयान

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, आज (4 जून) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. जिसके बाद क्रमशः सभी लोकसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इसके पहले 1 जून को अमूमन सारे एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे. लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल की चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है.

संविधान में संशोधन की पूरी ताकत

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनते हैं और एनडीए गठबंधन को दो तिहाई सीटें मिलती हैं तो भाजपा को संविधान में संशोधन की पूरी ताकत मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी इस स्थिति में पहुंच जाएगी तो वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में जुट जाएगी.

जानकारी रहे कि सोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को 543 में से 272 सीटें जीतनी होती हैं. एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 361 से 401 तक सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा कई दूसरे एक्जिट पोल में भी भाजपा को 350 से करीब सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है…

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव एजाज चौधरी ने जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी अपने चुनावी अभियान में जो कहती है, उसको सत्ता में आने के बाद शिद्दत से पूरा करती है. एजाज चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2019 में अनुच्छेद 370 का जिक्र किया था. उन्होंने सत्ता में आने के बाद उस पर तुरंत अमल किया. पाक के पूर्व राजनयिक ने आगे कहा कि इस बार उनकी (पीएम मोदी) की प्राथमिकता भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है. जिसके लिए उन्होंने बहुत सारे काम पहले ही शुरू कर दिए हैं.

एजाज चौधरी ने आगे कहा- “पाकिस्तान में किसी को भी इस बात पर ऐतराज नहीं होगा इससे… अगर वहां हिंदू राष्ट्र बहुसंख्यक है तो बनाएं हिंदू राष्ट्र?… हमें क्या फर्क पड़ता है. लेकिन, वो पहले मुसलमान और दूसरे धर्म के लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में आती है तो पाकिस्तान के प्रति उनका (पीएम मोदी) का रवैया भी उसी तरह रहेगा. इसलिए पाकिस्तान को पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago