Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Lok Sabha Election-2024 Result: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले बंगाल में हुआ तेज विस्फोट, 5 घायल, बनाए जा रहे थे बम

West Bengal: भांगुड के ब्लॉक 2 के उत्तरी काशीपुर के चलताबेरिया में बम फटने से पूरा इलाका दहल गया है.

Bomb Blastal

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है. इससे पहले ही पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में तेज विस्फोट की खबर सामने आ रही है. यहां भांगुड के ब्लॉक 2 के उत्तरी काशीपुर के चलताबेरिया में बम फटने से पूरा इलाका दहल गया है. घटना में आईएसएफ के पंचायत सदस्य सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बम विस्फोट को लेकर बंगाल पुलिस ने पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि यहां पर बम बनाया जा रहा था. फिलहाल सभी घायलों का एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism