फोटो-सोशल मीडिया
Arvind Kejriwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब से जेल से बाहर आये हैं तब से भाजपा बौखलाई हुई है. भाजपा अब अरविंद केजरीवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है.
बता दें कि आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट व बदसलूकी के मामले में अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से घिरे नजर आ रहे हैं क्योंकि इसका आरोप स्वाति ने उनके पीए विभव कुमार पर लगाया है. तो वहीं आप ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी गई है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर धमकी लिखी गई है.
पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश की जा रही है. कुछ फोटो दिखाते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है.
आतिशी और संजय सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है. इन लोगों को मालूम है कि वो चुनावी मैदान में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का सामना नहीं कर सकते हैं. वह आगे बोलीं कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकले हैं, तभी से बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले की साजिश रच रहे हैं.
आतिशी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद ही 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को फर्जी मुकदमे में जेल में भेज दिया गया. आतिशी ने आरोप लगाया कि जेल में उनकी दवा और इन्सुलिन बंद कर दी गई. दवा और इन्सुलिन के लिए हम कोर्ट में जाते हैं. तब जाकर उन्हें दवा दी जाती है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…