देश

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन ISIS के 4 लड़ाके अहमदाबाद में दबोचे गए, सामने आईं फोटोज; 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी

ISIS Terrorists Arrested In Gujarat: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन ISIS के 4 लड़ाके अहमदाबाद में दबोच लिए गए हैं. उन चारों की फोटो सामने आ चुकी हैं. गुजरात ATS ने उनको सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े हैं. शुरूआती पड़ताल में यह सामने आया है कि वे कई दिनों से अहमदाबाद में थे. अब उनसे पूछताछ करने पर कुछ महत्वपूर्ण और संभावित रूप से चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

एक अधिकारी ने कहा, “गुजरात एटीएस कई दिनों से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रही थी. वहां संदिग्धों की निगरानी और उन्हें पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमों को तैनात किया गया था. उसी दरम्यान रविवार रात इन आतंकियों को पकड़ा गया.”

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इन आतंकियों का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है. क्योंकि, हाल में ही 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उन धमकी देने वालों की पुलिस तलाश कर रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

11 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

39 minutes ago