चुनाव

“सीएम योगी का हटना अब लगभग तय है…” Arvind Kejriwal ने इन 4 बातों से PM मोदी पर साधा निशाना, इंडिया गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Arvind Kejriwal in Lucknow: आज (16 मई) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेसवार्ता की और पीएम मोदी पर निशाना साधा.

वह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे. पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम का पालन करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था. जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई. उनका हटना अब लगभग तय है.

केजरीवाल की चार बातें

अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों के सामने चार बातें रखते हुए कहा, “आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं. मैं 4 बातें रखना चाहता हूं, पहली ये कि इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. दूसरी ये कि अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में सीएम पद से हटा देंगे. तीसरी बात ये कि अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे और चौथी बात ये कि देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है.”

प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “140 करोड़ जनता इस बार इन्हें (भाजपा) 140 सीटों के लिए तरसा देगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा.”

आज सुबह केजरीवाल लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले विभव कुमार के साथ लखनऊ पहुंचे केजरीवाल, बीजेपी बोली- झूठ, मक्कारी और…

देश के प्रधानमंत्री दें जवाब

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान AAP नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे. इस मौके पर उन्होंने कहा, “मणिपुर में एक करगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया. हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंगदी की. सिंह ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं ये (प्रज्वल रेवन्ना) भारत का भविष्य है.

संजय सिंह ने कहा कि AAP हमारा परिवार है. पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है. जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए. वे (भाजपा) स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं तो उस समय उन्हें पुलिस वालों ने घसीट-घसीटकर मारा है. इस पर राजनीतिक खेल न खेलें, हमारा बस इतना कहना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

47 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

48 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago