चुनाव

‘हरियाणा में हम तो चुनाव नहीं लड़े, फिर वहां कैसे जीत गई बीजेपी…’, AIMIM Chief Owaisi ने कांग्रेस पर कसा तंज

AIMIM Chief Owaisi : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने और बीजेपी की सरकार बनने पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. ओवैसी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेसी बोलते थे कि हम (AIMIM) तो बीजेपी की B-टीम हैं. हम जहां चुनाव लड़ते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है. ले​किन मैं पूछता हूं कि हरियाणा में तो हमने चुनाव नहीं लड़ा, फिर बीजेपी वहां कैसे जीत गई?”

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के विकाराबाद में शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) की रात एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. विकाराबाद में उन्होंने हरियाणा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा, “मैं कहता हूं कि बीजेपी को हराने के लिए पुरानी पार्टी को सभी को साथ लेकर चलना होगा. कांग्रेस वहां (हरियाणा में) हार गई. अब अपनी हार पर कांग्रेस के लोग कह रहे होंगे कि दाढ़ी वाला तो यहां नहीं आया, फिर कैसे हार गए हम?”.

‘मोदी को हराना है तो सभी को एकजुट होना पड़ेगा’

ओवैसी बोले, ‘हरियाणा का चुनाव पीएम मोदी गलती से जीत गए. कैसे जीते? मैं तो वहां पर था ही नहीं, वरना वो (कांग्रेस) हमें B-टीम बोलते. और, मुझे कई लोगों ने वहां चुनाव लड़ने के लिए कहा भी था, लेकिन मैंने मना कर दिया और कहा कि हम बैठकर तमाशा देखेंगे. आपने देखा कि वहां बीजेपी जीत गई..क्योंकि विपक्षी पार्टियां साथ नहीं लड़ीं.’ ओवैसी ने कहा- “मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि मेरी बात समझने की कोशिश करो. अभी भी समय है, अगर मोदी को हराना है, तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना पड़ेगा.”

हरियाणा में कांंग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा, BJP से हारी

गौरतलब हो कि 8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम जारी हुए, जिसमें बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जो बहुमत से 2 ज्यादा हैं. बीजेपी ने जहां चुनाव में हैट्रिक लगाते हुए शानदार जीत हासिल की,वहीं कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कांग्रेस 37 सीटें ही जीत सकी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago