डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर अपनी टैरिफ पॉलिसी का जोरदार बचाव किया है. उन्होंने (Donald Trump) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका उनके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और टैरिफ की वजह से देश दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित राष्ट्र बन रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि रिकॉर्ड स्टॉक वैल्यू, हाई 401(K) बैलेंस और कारखानों में बढ़ोतरी सब उनके टैरिफ की वजह से ही संभव हुई है.
आलोचकों को बताया ‘मूर्ख’
ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ को अमेरिका की आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा हथियार बताया और इसके खिलाफ बोलने वालों को ‘मूर्ख’ करार दिया. उनका कहना है कि टैरिफ ने निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं. उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए लिखा कि जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे देश की तरक्की को समझ ही नहीं पा रहे.
ट्रंप का दावा
सबसे बड़ा वादा उन्होंने (Donald Trump) यह किया कि टैरिफ से आने वाले रेवेन्यू से लगभग हर अमेरिकी को 2000 डॉलर का डिविडेंड मिलेगा. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह पेमेंट कब और कैसे होगा. ट्रंप ने कहा कि टैरिफ से खरबों डॉलर की इनकम हो रही है और इसका इस्तेमाल अमेरिका के 37 ट्रिलियन डॉलर के राष्ट्रीय कर्ज को कम करने में भी किया जा सकता है.
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी टैरिफ पॉलिसी कानून का सामना कर रही है. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इस पर लंबी सुनवाई हुई थी. जजों ने सवाल उठाया कि आखिर टैरिफ लगाना अमेरिकियों पर टैक्स लगाने जैसा ही है और संविधान के मुताबिक टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार कांग्रेस के पास है.
ये भी पढ़ें-अमेरिका को सुपर इकोनॉमी बनाने के लिए ट्रंप का ‘सुपर प्लान’, एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश
ट्रंप का यह नया दावा एक तरफ उनके समर्थकों को उत्साहित कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कानूनी और राजनीतिक बहस को और तेज कर रहा है. साफ है कि टैरिफ अब सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि अमेरिकी राजनीति का बड़ा हथियार बन चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



