चुनाव

बिहार उपचुनाव में महागठबंधन की करारी हार, सभी चार सीटों पर NDA की जीत

Bihar By Election 2024 Result: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है. चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.

चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक, बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 मतों से हराकर राजद का तीन दशक पुराना गढ़ ढहा दिया. तरारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार जीत दर्ज की.

बाहुबली नेता सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत ने सीपीआई माले के राजू यादव को 10,612 मतों से हराया. गया जिले की इमामगंज में भी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजद के रोशन मांझी को 5945 मतों से हराया. यहां जन सुराज के जितेंद्र पासवान को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा. पासवान को 37,103 मत प्राप्त हुए.

रामगढ़ से जीते बीजेपी के अशोक सिंह

रामगढ़ में भाजपा के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को कड़े मुकाबले में 1362 मतों से हराया. यहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे. अपनी हार को देखते हुए मतगणना हॉल से वे बीच में ही निकल गए.

सभी 4 सीटों पर 13 नवंबर को हुए थे मतदान

उल्लेखनीय है कि बिहार की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के मतदाताओं ने 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस उपचुनाव को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. दोनों ही गठबंधन के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है. इस उप चुनाव में 38 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी.

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

4 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

15 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

20 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago