दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शकूरबस्ती की झुग्गियों पर दिए बयान को गलत और झूठा बताया. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर केजरीवाल झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री का शकूरबस्ती की झुग्गियों के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और झूठा है.” वीके सक्सेना ने पिछले साल 27 दिसंबर को डीडीए की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि एलजी ने शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदल दिया है, जबकि डीडीए ने न तो इस कॉलोनी का लैंड यूज बदला है और न ही किसी बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया है.
उपराज्यपाल ने कहा, “केजरीवाल जानबूझकर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अगर उन्होंने 27 दिसंबर की डीडीए बैठक में मौजूद उनके दो विधायकों से बात की होती, तो शायद उन्हें इस बारे में सही जानकारी मिलती. मेरी सलाह है कि वे इस मुद्दे पर झूठ बोलना तुरंत बंद करें, नहीं तो डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “अगर केजरीवाल झुग्गी में गए होते और वहां 2-3 किलोमीटर पैदल चलते, तो उन्हें वहां के लोगों की दयनीय स्थिति का पता चलता. सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और एमसीडी सभी केजरीवाल के नियंत्रण में हैं.”
सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि डीडीए ने हजारों झुग्गीवासियों को मॉडल फ्लैट प्रदान किए हैं, जहां वे सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं.
बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे. यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है. वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…