उत्तर प्रदेश

CM Yogi के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को दी पटखनी, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 7/2 से फैसला

Uttar Pradesh Bypoll Election Results 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. मतगणना के अब तक के रुझानों में सत्‍ताधारी दल भाजपा और उसके सहयोगी दल (RLD) को कुल 7 सीटें तो वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) को केवल 2 सीटें मिलते दिख रही हैं.

गाजियाबाद सदर, कटेहरी, करहल और सीसामऊ समेत 9 सीटों पर हुआ उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था. दोनों ही दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. जहां सपा लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी अपनी जीत का दावा कर रही थी, वहीं बीजेपी ने हार का बदला लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नेतृत्व सौंपा था.

सीएम और डिप्‍टी सीएम ने जाहिर की खुशी

उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी की ओर से संतोष जताया गया. वहीं, डिप्‍टी सीएम उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी यूपी के बांदा जिले में शनिवार को चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जाहिर की. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों को गाली देते हैं, इसलिए जनता बीजेपी के समर्थन में वोट देकर उन्हें सख्त संदेश दे रही है. उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा के लोग ‘फर्जी पीडीए’ चला रहे हैं, जो परिवार विकास एजेंसी (PDA) है. इनकी पार्टी के गुंडे बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध कर रहे हैं, और जनता इन्हें ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना रही है.

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे: सीएम

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर लिखा- “उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है. यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है. उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे-सेफ रहेंगे.”

कौन-सी सीट किसकी झोली में?

  • गाजियाबाद- बीजेपी जीती
  • कुंदरकी- बीजेपी आगे
  • खैर- बीजेपी आगे
  • कटेहरी- बीजेपी आगे
  • मझवां- बीजेपी आगे
  • फूलपुर- बीजेपी आगे
  • मीरापुर- आरएलडी आगे
  • करहल- समाजवादी पार्टी जीती
  • सीसामऊ- समाजवादी पार्टी जीती

यह भी पढिए: महाराष्ट्र में महायुति की तूफानी जीत पर… देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, हर चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूुं

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

28 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

57 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

2 hours ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago