चुनाव

Bihar News: देर रात थाने पर हमला कर फर्जी वोटिंग के 4 आरोपियों को छुड़ा ले गई भीड़, पुलिस के साथ किया दुर्व्यवहार

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मधुबनी लोकसभा सीट के तहत आने वाले दरभंगा जिले में देर रात थाने पर हमला बोलकर भीड़ उन चार आरोपियों को छुड़ा ले गई है जिनको हाल ही में हुए चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि 20 मई को जाले और केवटी विधानसभा क्षेत्र में पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोटिंग हुई थी. इसी दौरान पुलिस ने तमाम विरोध के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चारों को जाले थाना में रखा गया था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 20 मई को जाले विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 85 ग्राम हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली पर सेक्टर पदाधिकारी निर्भय कुमार ने इन चार लोगों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पकड़ा था. चारों को स्थानीय थाना जाले में पुलिस हिरासत में रखा गया था. देर रात हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 100 से अधिक लोगों ने थाने पर हमला बोला है. इस दौरान पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है तो उनके साथ ही भीड़ ने दुर्व्यवहार किया.

ये भी पढ़ें-Hoarding Collapse Case: होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत,  मरने वालों की संख्या हुई 17

एक बार मामला शांत करा चुकी थी पुलिस

मीडिया सूत्रों के मुताबिक चार लोगों की गिरफ्तारी की खबर लगते ही गांव के लोग उग्र हो गए और थाने पहुंचकर बवाल कर दिया. हालांकि तब पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को सम्भाल लिया लेकिन देर रात करीब 100 से अधिक लोगों ने एक बार फिर से थाने पर हमला बोल दिया. पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही भीड़ चारों आरोपियों को थाने से निकाल कर भगा ले गई. इस घटना के वायरल सीसीटीवी फुटेज में भी घटना साफ दिखाई दे रही है और भीड़ में कम से कम 100 से अधिक लोग नजर आ रहे हैं.

गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई SIT

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. घटना की पुष्टि करते हुए दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना से सम्बंधित चौबीस लोगों की पहचान करने के साथ ही 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि सभी को जल्ह ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सभी को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

24 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

25 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

26 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

44 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

45 minutes ago