Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hoarding Collapse Case: होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 17

Ghatkopar: घटना में 75 लोग घायल हुए थे जिसमें से 44 लोगों का इलाज चल रहा था और शेष लोगों की छुट्टी कर दी गई थी.

Ghatkopar Hoarding Collapse

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Ghatkopar Hoarding Collapse: मुंबई के घाटकोपर में आंधी-तूफान के कारण एक 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरने के मामले में ताजा खबर सामने आ रही है. इस घटना में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. बता दें कि इस घटना में 75 लोग घायल हुए थे. 44 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी था तो वहीं 31 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

ये घटना 13 मई की शाम को करीब साढ़े चार बजे हुई थी. बीएमसी ने ताजा जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है और मरने वालों की संख्या 17 हो गई है.

ये भी पढ़ें-बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की कोलकाता में हत्या, तीन लोग गिरफ्तार, इलाज के लिए आए थे भारत

ये घटना 13 मई की शाम को करीब साढ़े चार बजे हुई थी. बीएमसी ने ताजा जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है और मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. गौरतलब है कि इस घटना को लेकर बीएमसी पहले ही होर्डिंग लगाने के लिए ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर चुकी है. तो वहीं भाजपा नेता किरीट सोमैया पुलिस से ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे को भगोड़ा घोषित करने की मांग कर चुके हैं. किरीट सोमैया ने कहा था कि भावेश भिंडे इस घटना के लिए जिम्मेदार है. वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया है. मैं पुलिस से मांग करता हूं कि उसे भगोड़ा घोषित किया जाए.

सीएम से की शिकायत

किरीट सोमैया ने कहा था कि भावेश भिंडे की ईगो मीडिया ने दो दर्जन अवैध होर्डिंग्स बनाए. मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में 2020, 2021 और 2022 में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स का गहन निरीक्षण करने और उन्हें हटवाने की मांग की है. बता दें कि बीएमसी अधिकतम 40×40 वर्ग फुट आकार की होर्डिंग्स को ही लगाने की अनुमति देती है लेकिन घाटकोपर में जो ये अवैध होर्डिंग गिरी है उसका माप 120×120 था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital