चुनाव

भोजपुरी एक्टर Pawan Singh के खिलाफ BJP ने की बड़ी कार्रवाई, पार्टी की बात न मानने पर दी गई ये सजा

Pawan Singh: देश में लोकसभा के पांच चरणों के तहत मतदान हो चुके हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. पवन सिंह बिहार की काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय ही चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के राजाराम सिंह से माना जा रहा है.

माना जा रहा है कि भाजपा ने इसी वजह से उनके ऊपर ये बड़ी कार्रवाई की है. फिलहाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आदेश जारी किया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण ये कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

ये भी पढ़ें-Heatwave: यूपी से लेकर चंडीगढ़ तक जारी है हीटवेव का कहर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, Video

आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना किया था

पार्टी की ओर से जारी नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है. अत: आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है.

अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे थे.

पहले से ही तय था एक्शन

पवन सिंह के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद से ही यह एक्शन तय माना जा रहा था. इसके संकेत तब और मिले थे, जब रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने पवन सिंह को लेकर एक बयान दिया था.

उन्होंने कहा था कि पवन सिंह लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. अब अगर आपने निर्दलीय नामांकन किया है और समय रहते वे नाम वापस नहीं लेते हैं तो उन पर पार्टी आवश्यक कार्रवाई करेगी. प्रेम कुमार का ये बयान 14 मई को सामने आया था और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 17 मई थी. तभी से ये बयान लगातार बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना रहा और अब पवन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago