Bihar Election: राजधानी पटना में गुरुवार को महागठबंधन की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मंच से यह ऐलान किया और साथ ही बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर दो उपमुख्यमंत्री होंगे. जिनमें से एक चेहरा मुकेश सहनी होंगे.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर लगे पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर थी. इससे साफ हो गया कि पूरा चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा. मंच पर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, CPI ML के दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस के अशोक गहलोत और अन्य नेता मौजूद थे.
तेजस्वी यादव ने अपने नाम की घोषणा के बाद कहा,
“NDA की तरफ से अब तक कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद जेडीयू को खत्म करने की कोशिश हो रही है और बीजेपी नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. NDA में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है.”
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा,
“हम अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था लेकिन बाद में किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया गया.”
गहलोत ने देश और बिहार की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा,
“अगर आप सरकार की आलोचना करते हैं तो जेल भेज दिया जाता है. देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है और चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा उठ गया है. बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन मजबूत होकर चुनाव मैदान में उतरा है.”
मुकेश सहनी ने मंच से कहा,
“वो साढ़े तीन साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनकी पार्टी और विधायकों को तोड़ा था और तब उन्होंने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया था कि जब तक बीजेपी को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं. अब समय आ गया है कि महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई जाए और बीजेपी को राज्य से बाहर किया जाए.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और बिहार में उनकी ही सरकार बनेगी. वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल हैं और बिहार बदलाव के लिए तैयार है. इस दौरान उन्होंने नारा दिया “बदलो सरकार, बदलो बिहार.”
ये भी पढ़ें-BMC चुनाव से पहले MVA में घमासान, राज ठाकरे की नजदीकी से बढ़ी तकरार
हालांकि बीजेपी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्टर से राहुल गांधी और कांग्रेस को हटा दिया गया है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का सम्मान चोरी हो चुका है और अब वो कहीं नजर नहीं आ रही. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजद (RJD) राहुल गांधी को बोझ समझता है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…