Bihar Election: राजधानी पटना में गुरुवार को महागठबंधन की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मंच से यह ऐलान किया और साथ ही बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर दो उपमुख्यमंत्री होंगे. जिनमें से एक चेहरा मुकेश सहनी होंगे.
#WATCH बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "…हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के… pic.twitter.com/l3s2y9lFic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर लगे पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर थी. इससे साफ हो गया कि पूरा चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा. मंच पर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, CPI ML के दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस के अशोक गहलोत और अन्य नेता मौजूद थे.
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने अपने नाम की घोषणा के बाद कहा,
“NDA की तरफ से अब तक कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद जेडीयू को खत्म करने की कोशिश हो रही है और बीजेपी नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. NDA में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है.”
गहलोत का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा,
“हम अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था लेकिन बाद में किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया गया.”
अशोक गहलोत ने आगे क्या कहा?
गहलोत ने देश और बिहार की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा,
“अगर आप सरकार की आलोचना करते हैं तो जेल भेज दिया जाता है. देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है और चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा उठ गया है. बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन मजबूत होकर चुनाव मैदान में उतरा है.”
मुकेश सहनी ने क्या कहा?
मुकेश सहनी ने मंच से कहा,
“वो साढ़े तीन साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनकी पार्टी और विधायकों को तोड़ा था और तब उन्होंने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया था कि जब तक बीजेपी को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं. अब समय आ गया है कि महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई जाए और बीजेपी को राज्य से बाहर किया जाए.
#WATCH पटना(बिहार): महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं…वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन… pic.twitter.com/4kp8e4KtUl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और बिहार में उनकी ही सरकार बनेगी. वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल हैं और बिहार बदलाव के लिए तैयार है. इस दौरान उन्होंने नारा दिया “बदलो सरकार, बदलो बिहार.”
#WATCH पटना, बिहार: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ… pic.twitter.com/MeF4s4bvsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
ये भी पढ़ें-BMC चुनाव से पहले MVA में घमासान, राज ठाकरे की नजदीकी से बढ़ी तकरार
प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी का तंज
हालांकि बीजेपी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्टर से राहुल गांधी और कांग्रेस को हटा दिया गया है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का सम्मान चोरी हो चुका है और अब वो कहीं नजर नहीं आ रही. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजद (RJD) राहुल गांधी को बोझ समझता है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

