अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इस समय बिहार में चुनावी दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता गौ माता की रक्षा है. उनका कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा हैं. स्वामी ने बताया कि बिहार में शुद्ध देसी नस्ल की गायें लुप्तप्राय हो गई हैं.
उन्होंने घोषणा की कि अगले विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र से ‘गौ-रक्षक’ उम्मीदवार उतारा जाएगा. स्वामी ने कहा, “हम 243 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार बनाएंगे. यह विरोध का तरीका है. अब वोटर आगे आएं और गायों की सुरक्षा के लिए मतदान करें.” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और किसी पार्टी के साथ गठबंधन भी नहीं करेंगे.
स्वामी ने बताया कि हर सीट पर ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा जो गौ-रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हो. उन्हें उनका आशीर्वाद मिलेगा. उनका लक्ष्य है कि हर निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक उम्मीदवार गौ-रक्षा के लिए समर्पित हो.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सत्ता में आने वाली पार्टियों ने गौ रक्षा की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब वे सीधे मतदाताओं से अपील करेंगे कि वे केवल उन उम्मीदवारों को वोट दें जो गोहत्या को पाप मानते हैं और हिंदू भावनाओं के अनुरूप गायों की रक्षा में काम करेंगे.
बिहार चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. संभावना है कि 6 अक्टूबर तक चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा. इसके बाद राज्य में आदर्श आचारसंहिता लागू हो जाएगी. फिलहाल बिहार में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…