Bihar Elections 2025: बिहार में 6 अक्टूबर के बाद चुनाव की तारीखों की संभावना के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. RJD से अलग हुए तेजप्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया है. इस पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा गया है. तेजप्रताप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
पोस्टर में नहीं दिखे लालू-राबड़ी
तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया. पोस्टर में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, लोहिया और जेपी नारायण की तस्वीर है. लेकिन उनके पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की तस्वीर नहीं है. पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है. पोस्टर में नारा लिखा है: ‘सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव’.
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।#tejpratapyadav #janshaktijantadal #biharelection pic.twitter.com/GxsQHw0WqQ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 25, 2025
पटना में बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ पोस्टरबाजी
पटना में बीजेपी और JDU नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. यह पोस्टर पटना के विकास भवन के पास देखा गया. पोस्टर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंगल पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद संजय जायसवाल की तस्वीरें हैं. पोस्टर में ऊपर लिखा है: ‘NDA का चाल, चरित्र और चेहरा’.

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का बड़ा फैसला, धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनावी प्रभारी, जानिए सह-प्रभारी कौन?
AAP की तैयारी और सवाल
आम आदमी पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है. हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभी तक कोई जनसभा नहीं की है. इसके बावजूद पार्टी के सांसद और बिहार प्रभारी चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि आप महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ रही है.
लालू यादव का बयान
लालू यादव ने कहा कि किसानों को रुलाने वाली 20 सालों की NDA सरकार को बदलने का वक्त आ गया है. बिहार में चुनावी माहौल अब और भी गर्म होता दिख रहा है. पार्टियों की नई रणनीतियां और पोस्टरबाजी सियासी हलचल बढ़ा रही हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



