Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गौ-रक्षा एजेंडा: क्या बिहार की राजनीति बदलेंगे शंकराचार्य? 243 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारने का ऐलान

बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हर विधानसभा क्षेत्र में ‘गौ-रक्षक’ उम्मीदवार उतारने की घोषणा की. उनका लक्ष्य गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण है.

Bihar Elections 2025

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इस समय बिहार में चुनावी दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता गौ माता की रक्षा है. उनका कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा हैं. स्वामी ने बताया कि बिहार में शुद्ध देसी नस्ल की गायें लुप्तप्राय हो गई हैं.

हर विधानसभा में गौ-रक्षक उम्मीदवार

उन्होंने घोषणा की कि अगले विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र से ‘गौ-रक्षक’ उम्मीदवार उतारा जाएगा. स्वामी ने कहा, “हम 243 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार बनाएंगे. यह विरोध का तरीका है. अब वोटर आगे आएं और गायों की सुरक्षा के लिए मतदान करें.” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और किसी पार्टी के साथ गठबंधन भी नहीं करेंगे.

निर्दलीय उम्मीदवारों की पहचान

स्वामी ने बताया कि हर सीट पर ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा जो गौ-रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हो. उन्हें उनका आशीर्वाद मिलेगा. उनका लक्ष्य है कि हर निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक उम्मीदवार गौ-रक्षा के लिए समर्पित हो.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: तेजप्रताप की नई पार्टी और सियासी पोस्टरबाजी से बढ़ी हलचल, लालू-राबड़ी की तस्वीर नहीं गायब, NDA नेताओं पर निशाना

मतदाताओं से सीधी अपील

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सत्ता में आने वाली पार्टियों ने गौ रक्षा की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब वे सीधे मतदाताओं से अपील करेंगे कि वे केवल उन उम्मीदवारों को वोट दें जो गोहत्या को पाप मानते हैं और हिंदू भावनाओं के अनुरूप गायों की रक्षा में काम करेंगे.

चुनाव की तैयारियां

बिहार चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. संभावना है कि 6 अक्टूबर तक चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा. इसके बाद राज्य में आदर्श आचारसंहिता लागू हो जाएगी. फिलहाल बिहार में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest