चुनाव

NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में हलचल तेज, नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल को सौंपा विधानसभा विघटन का पत्र

Nitish Kumar Assembly Dissolution: बिहार विधानसभा चुनाव में लैंडस्लाइड विक्ट्री के बाद अब प्रदेश में नई सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है. इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और 19 नवंबर को विधानसभा विघटित करने के लिए मंत्रिमंडल की अनुशंसा वाला पत्र सौंपा.

राजभवन से बाहर निकलने के बाद बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल से मिले और उन्हें 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को विघटित करने वाली अनुशंसा का पत्र सौंपा गया.

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक

मंत्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें वर्तमान विधानसभा को 19 नवंबर के प्रभाव से विघटित करने की अनुशंसा की गई.

इस बैठक में पूरे कार्यकाल के दौरान वर्तमान सरकार में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिला और सरकार के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया गया. इसके लिए मुख्य सचिव सहित सभी कर्मियों की सराहना की गई.

सीएम नीतीश को दी गई बधाई

बैठक में विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी गई. कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट को औपचारिक रूप से भंग कर दिया. इसके बाद वह सीधे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के मदीना में बड़ा सड़क हादसा, उमराह करने गए 42 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने दुख जताया

बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर दर्ज की जीत

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शानदार प्रदर्शन रहा. भाजपा ने बिहार की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं. वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं. एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी को 19 सीटें मिली हैं. राज्य में लोजपा (रामविलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 19 उसके खाते में आई हैं.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

18 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

23 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

49 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago