Saudi Arabia Accident: सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई. सभी यात्री उमराह अदा करने के बाद मक्का से मदीना जा रहे थे. कुछ रिपोर्टों की माने तो बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हुई और देखते ही देखते बस में आग लग गई. हादसा भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे मुफरिहात इलाके के पास हुआ.
सऊदी अरब में सोमवार तड़के हुए एक भीषण हादसे में उमरा के लिए गए 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।#SaudiArabia #IndianPilgrims #Accident #India #BreakingNews #TragicIncident… pic.twitter.com/biATJ5qdDj
— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 17, 2025
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
सूत्रों की माने तो मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे. ज्यादातर यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले थे. हादसे के समय कई लोग बस में सो रहे थे, जिससे वे बाहर निकल नहीं पाए. स्थानीय प्रशासन ने 42 मौतों की पुष्टि की है और आपातकालीन सेवाएं राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, "सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।" https://t.co/lyulAc8Rf9 pic.twitter.com/UgiElzn6Tu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
विदेश मंत्री ने दुख जताया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है. रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब में भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया है। ANI से टेलीफोन पर बातचीत में, ओवैसी ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों की जानकारी रियाद दूतावास…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
ओवैसी ने गहरा दुख जताया
हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात की है और यात्रियों की जानकारी साझा की है. ओवैसी ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील की है कि मृतकों के शव भारत लाए जाएं और घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए.
#WATCH | Delhi | On the bus accident in Saudi Arabia, Hyderabad MP Asaduddin Owaisi says, "…Forty-two Hajj pilgrims who were travelling from Mecca to Medina were on a bus that caught fire…I spoke to Abu Mathen George, Deputy Chief of Mission (DCM) at the Indian Embassy in… https://t.co/oiPCgAz4tZ pic.twitter.com/jTuf2kCZPf
— ANI (@ANI) November 17, 2025
ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या से लेकर रोहिणी तक, लालू परिवार पर कब-कब लगे हिंसा के आरोप?
मुख्यमंत्री रेड्डी ने भी शोक व्यक्त किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को केंद्र और सऊदी दूतावास से संपर्क कर मदद करने को कहा. सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिससे प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
