चुनाव

Bihar News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 4-5 अक्टूबर को चुनाव आयोग का दौरा

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. भारत निर्वाचन आयोग की टीम 4 और 5 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी, जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. चर्चा है कि 6 या 7 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

बिहार जाएगी टीम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम बिहार पहुंचेगी. वहां वे राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान हर जिले की मतदाता सूची की बारीकी से जांच की जाएगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

3 अक्टूबर को अहम बैठक

इस दौरे से पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका स्थित IIIDEM (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट) में एक अहम बैठक होगी. इसमें बिहार चुनाव के लिए नियुक्त सभी ऑब्जर्वर शामिल होंगे और उन्हें आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी.

SIR अंतिम चरण में

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम चरण में है और 30 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा ताकि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके.

कब समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का म 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. संविधान के अनुसार इससे पहले चुनाव कराना अनिवार्य है. ऐसे में चुनाव आयोग अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

इसे भी पढ़ें- ‘मस्जिदें हिंसा के लिए…’, बरेली हिंसक प्रदर्शन पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद , मुस्लिम समुदाय से की शांति बनाए रखने की अपील

चुनाव आयोग के दौरे की खबर के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में हलचल तेज हो गई है. सभी दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और अब सबकी निगाहें चुनाव तारीखों के ऐलान पर टिकी हैं. बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मी लौट आई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

22 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

23 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

41 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

45 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

1 hour ago