देश

सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, “मिस एंड मिसेज यूनाइटेड नेशंस” में दिया सफलता का मंत्र

Miss and Mrs United Nations Delhi: दिल्ली के रोहिणी स्थित क्राउन प्लाजा में पारिसा कम्युनिकेशन कंपनी द्वारा आयोजित विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस एंड मिसेज यूनाइटेड नेशंस” का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जहां उनके साथ दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों से आई सुंदरियों ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया.

पारिसा कम्युनिकेशन की डायरेक्टर तबस्सुम हक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को विशेषकर महिलाओं को जागरूक करना था.

CMD उपेंद्र राय को किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय को सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं और सुबोध साल 2009 से साथ हैं. हम साथ काम कर रहे हैं. अच्छे या बुरे दिन में भी हम साथ रहे हैं. हम सुबोध जैन और तबस्सुम दोनों कपल को बधाई दी.

अनुशासन को लेकर भारत एक्सप्रेस के CMD ने दिया बड़ा बयान

अनुशासन को लेकर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि, अनुशासन सभी को लेकर लागू होता है. हमें अनुशासन ही अपने जीवन में आगे लेकर जाता है. इसके लिए हमें अपने सेहत का खास ध्यान रखना होता है. समय पर सोने, समय पर जागने, अच्छा खाना खाने और व्यायाम करने से जैसे अच्छी काया मिलती है. यह सबके ऊपर लागू होता है. यह मेरे ऊपर भी लागू होता है.

भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने जीवन में सफल होने का गुरु मंत्र देते हुए कहा कि जैसे अच्छी फसल के लिए हमें अच्छी जमीन, सही मात्रा में उर्वरक, अच्छी धूप और मेहनत की जरूरत होती है. उसी तरह से जीवन में सफल होने के लिए हमें हर चीज की सही मात्रा में जरूरत होती है.

जुबान पर काबू कर जीत सकते हैं दुनिया

वैदिक ऋषि मुनियों का उदाहरण देते हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि, प्राचीन समय में हमारे ऋषि मुनियों ने कहा है कि मनुष्य के सभी दुखों का कारण हमारी जुबान होती है. अगर हमारे जुबान पर काबू हो तो हम अपने जीवन में सफल हो सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि आप अपने सौंदर्य को जो प्राप्त करते हैं उसके पीछे भी गहरा अनुशासन है. आप सुंदर दिखते हैं, आपके मन के अंदर सुंदर विचार है तो यह स्वर्ग के समान है. अगर नीच विचार है तो आपके लिए यह नर्क का निर्माण करेगा.

ये भी पढ़ें- UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता मिले, भूटान ने UNGA में उठाई मजबूत आवाज

सांसद मनोज तिवारी ने भी की शिरकत

पारसिया कम्यूनिकेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने भी डायरेक्टर तबस्सुम हक को बधाई दी. इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमलोग जब अपने शहर के लेवल का कोई कार्यक्रम करते हैं तो लगता है कि कितना बड़ा तीर मार लिया. तबस्सुम लगता है पूरे यूनिवर्स की बात कर रही हैं. कोई रूस से, कोई यूक्रेन से, कोई मलेशिया से आया है. मुझे ऐसा फील हो रहा था कि मैं विदेश से आया हूं.

मनोज तिवारी ने CMD उपेंद्र राय को दी बधाई

सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि हमलोग हमेशा सुनते हैं कि किसी की सफलता में नारी का हाथ होता है, लेकिन हम पलट कर देखते हैं तो ऐसा लगता है कि किसी नारी के सफल होने में किसी पुरुष का भी होता है. इस दौरान मनोज तिवारी ने सीएमडी उपेंद्र राय का भी धन्यवाद किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

22 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

24 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

24 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

43 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

43 minutes ago