चुनाव

राहुल गांधी की सभा में लग गई भाजपा उम्मीदवार की फोटो, फजीहत से बचने के लिए उठाया ये कदम

Rahul Gandhi MP Mandla Rally: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच एमपी में कांग्रेस के एक मंच से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में सभा से ठीक पहले मुख्य मंच पर लगे पोस्टर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर दे दी गई. इस पोस्टर में कुलस्ते का नाम नहीं था. पोस्टर में अन्य कांग्रेस नेताओं की भी बिना लिखे फोटो लगाई गई थी.

राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले मंडला के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में यहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के संबोधन से पहले जो फलेक्स लगाया है उसमें कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह की तस्वीर भी लगाई गई थी. गलती का पता चलने के बाद आनन-फानन में पोस्टर पर लगी भाजपा नेता की फोटो को ढंक दिया गया है.

चिपकाया कांग्रेस विधायक का पोस्टर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी फ्रेम में कांग्रेस विधायक हरवंश सिंह का पोस्टर चिपका दिया. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से एमपी के दौरे पर हैं. वे आज दोपहर 2 बजे धनोरा और 4 बजे शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि भाजपा ने मंडला सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते पर दांव लगाया है. केंद्रीय मंत्री हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निवास सीट से चुनाव हार गए थे. वे मंडला से 6 बार के लोकसभा सांसद हैं. इसके अलावा वे एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं.

आज एमपी के दौरे पर हैं राहुल गांधी

2019 के लोकसभा चुनाव में कुलस्ते ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 98 हजार वोटों से पराजित किया था. वहीं कांग्रेस ने इस बार यहां से ओमकार सिंह मरकाम को प्रत्याशी बनाया है. मरकाम 2023 का विधानसभा चुनाव डिंडोरी सीट से जीत चुके हैं. मरकाम कांग्रेस की प्रदेश सरकार में मंत्री और 4 बार विधायक भी रहे हैं. साल 2014 में भी कुलस्ते ने मरकाम को मात दी थी.

ये भी पढ़ेंः बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट से झटका. अदालत ने रद्द की जमानत याचिका, शराब घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

ये भी पढ़ेंः ‘हमें घर का नौकर समझते थे…’ सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले- राजा वहीं बनेगा जो काम करेगा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago