चुनाव

किरण खेर, रीता बहुगुणा और वीरेंद्र सिंह मस्त का कटा टिकट, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidates List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. बुधवार (10 अप्रैल) को जारी हुई इस लिस्ट में प्रयागराज से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त और चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटा गया है.

तीन मौजूदा सांसदों का कटा टिकट

भाजपा ने रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर और किरण खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया. वहीं पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है.

गाजीपुर से पारसनाथ राय को उतारा

वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago