चुनाव

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले बंगाल में मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, मचा बवाल, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग से पहले ही पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की लाश मिलने के बाद बवाल मच गया है. इसको लेकर भाजपा ने दावा किया है कि कार्यकर्ता की हत्या की गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है और तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है. दरअसल भाजपा कार्यकर्ता की लाश लटकती हुई मिली थी.

मृतक की पहचान दीनाबंधु मड्या के रूप में की गई है. वह पूर्वी मिदनापुर के मोयना गांव के रहने वाले थे. इस घटना को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके पार्टी कार्यकर्ता को बुधवार को अगवा कर लिया गया था और इसके बाद गुरुवार की रात में उसकी लाश मिली है. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस से शिकायत की है. इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि भाजपा कार्यकर्ता की लाश ऐसे समय पर मिली है, जब आज यानी शुक्रवार (26 अप्रैल) को दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इससे ठीक एक दिन पहले मिली लाश के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है. बता दें कि आज बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट में मतदान हो रहा है. पूर्वी मिदनापुर में छठे चरण में मतदान होंगे. उससे पहले ही बंगाल में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 Live Update: आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर शशि थरूर तक दूसरे चरण के मतदान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों तक की सियासत दांव पर

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. गुरुवार को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई थीं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे. सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

4 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

51 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago