चुनाव

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के मतदान पर यहां नहीं मिलेगी शराब, इन शहरों में प्राइवेट कम्पनी तक बंद

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. इस दौरान इन लोकसभा सीटों के तहत आने वाले क्षेत्र में शराब प्रतिबंधित रहेगी और कई जगहों पर बैंक से लेकर सरकारी और प्राइवेट कम्पनियां तक बंद हैं. तो वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण में वोटिंग के तहत 13 राज्यों के 89 सीटों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सरकारी और प्राइवेट कंपनी में छुट्टियों की घोषणा की गई है तो वहीं बेंगलुरु-कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और जम्मू में बैंक बंद हैं. तो वहीं 27 को शनिवार और 28 को रविवार होने के कारण भी इन क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे. तो वहीं यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में वोटिंग के दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद है. इसके अलावा कुछ राज्य सरकारों ने 26 अप्रैल को सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की है. मतदान के लिए शराब की दुकानों को भी बंद रखने के भी निर्देश चुनाव आयोग की ओर से दिए गए हैं.

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान में भूपेश बघेल, राहुल गांधी, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या, डीके सुरेश, राजीव चंद्रशेखर, एचडी कुमारस्वामी, पप्पू यादव, वैभव गहलोत, ओम बिरला समेत कई बड़े दिग्गजों नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले बंगाल में मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, मचा बवाल, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

दूसरे चरण के तहत इन राज्यों में जारी है वोटिंग

असम की पांच लोकसभा सीटों, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में तीन, जम्मू-कश्मीर में एक कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13, त्रिपुरा में एक, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर मतदान जारी है.

इन सीटों पर जारी है वोटिंग

त्रिपुरा में त्रिपुरा पूर्व, जम्मू-कश्मीर में जम्मू लोकसभा, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट, असम में दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव, बिहार में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद, महाराष्ट्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी, उत्तर प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा, राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा, कर्नाटक में उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार तो वहीं केरल में कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम सीटों के लिए वोटिंग जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

8 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

19 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago