चुनाव

MP लोकसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अब शुरू हुई उपचुनाव की तैयारी!

Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आते ही अब यहां पर उपचुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दरअसल भाजपा ने यहां पर लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास तो रच ही दिया है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक से सांसद बन गए हैं और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अब गुना से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं.

इन दोनों नेताओं की जगह अब कौन लेगा? इसका मंथन भी भाजपा में शुरू हो गया है. बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायक और एक राज्यसभा सदस्य को हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में दो सदनों के निर्वाचित सदस्य भी चुने गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से हैं. उन्होंने विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीता है तो वहीं राज्यसभा सदस्य व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं.

ये भी पढ़ें-चुनाव में एक-दूसरे को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जीत के बाद उमड़ा प्यार, कल्पना सोरेन ने BJP सांसद को लगाया गले, तस्वीर बनी चर्चा का विषय

रिक्त हो जाएंगी ये सीटें

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के लोकसभा का चुनाव जीतने पर बुधनी विधानसभा सीट रिक्त होगी, इसी तरह सिंधिया के गुना से निर्वाचित होने पर राज्यसभा सीट रिक्त होगी. इन दोनों स्थानों पर अपनी संभावनाएं तलाशने के लिए नतीजे आते ही कई नेताओं ने प्रयास करना भी शुरू कर दिया है. इन दोनों नेताओं के लोकसभा सदस्य की सदस्यता लेने और विधानसभा व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारों में दावेदारों के नाम भी जोर पकड़ने लगेंगे.

हार गई कांग्रेस

राज्य में लोकसभा चुनाव में 6 विधायकों और दो राज्यसभा सदस्यों ने भाग्य आजमाया था. इनमें से सिर्फ दो चौहान और सिंधिया को ही सफलता मिली, जबकि अन्य राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से हार का सामना करना पड़ा. तो इसी के साथ ही 5 विधायक और कांग्रेस के उम्मीदवार सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, शहडोल से फंदे लाल मार्को, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, भिंड से फूल सिंह बरैया और उज्जैन से महेश परमार को हार का सामना करना पड़ा. मालूम हो कि राज्य में हुए लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. ऐसा पहली बार है जब भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है. इससे पहले भाजपा ने 2014 के चुनाव में 27 और 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 स्थानों पर जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

38 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

51 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago