Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीएसपी ने इससे पहले 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. मंगलवार यानी कि 26 मार्च को जारी हुई लिस्ट में पहाड़ की सभी सीटों पर कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में उतार दिए हैं.
बीएसपी की ओर से जारी इस लिस्ट में टिहरी गढ़वाल से नीम चंद्र छुरियाल, पौड़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा (अजा) से नरायण राम, नैनीताल उधमसिंह नगर, अख्तर अली माहीगिर, हरिद्वार से जमील अहमद का नाम शामिल है.
बीएसपी ने बीते दिनों पहले 16 और फिर उसके बाद 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. जिसमें यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा था. उत्तराखंड में दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है. उन्हें चुनाव में निर्णायक भूमिका के तौर पर भी देखा जाता है. राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी 18.50 फीसदी के करीब है.
11 पर्वतीय जिलों में दलित आबादी 10.14 लाख है, जबकि तीन मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 8.78 लाख है. सूबे में सबसे सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी हरिद्वार जिले में 411274 है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और धौलपुर से इंदु देवी को मिला टिकट
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…