चुनाव

‘कांग्रेस के बागियों को बीजेपी ने दिया टिकट’, विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Assembly Bypoll Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इसमें हिमाचल प्रदेश में अयोग्य हुए कांग्रेस विधायकों के बाद खाली हुई 6 सीटों पर भी बीजेपी ने टिकट फाइनल कर दिए हैं.

बागियों को बीजेपी ने दिया टिकट

बीजेपी ने इस सीटों के लिए कांग्रेस से आए विधायकों को टिकट दिया है. ये सभी कुछ दिन पहले कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसमें विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो का नाम शामिल है. ये सभी 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी.

इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बीजेपी ने अब उपचुनाव में सुधीर शर्मा को धर्माशाला, रवि ठाकुर को लाहौल-स्पीति, देविंदर कुमार भुट्टो को कुटलेहर, चैतन्य शर्मा को गगरेट, इंदर दत्त लखनपाल को बड़सर और राजिंदर राणा को सुजानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

बीजेपी के पक्ष में किया था मतदान

बता दें कि इन सभी 6 विधायकों ने बजट के दौरान सदन में उपस्थित रहने और राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के कांग्रेस पार्टी के व्हिप की अवहेलना करने के विरोध में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इन सभी विधायकों ने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के विरोध में बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोटिंग की थी. जिसके चलते अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

हिमाचल के अलावा बीजेपी ने गुजरात की 5, पश्चिम बंगाल की 2 और कर्नाटक की 1 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago