Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर BSP ने उतारे उम्मीदवार, हरिद्वार से जमील अहमद और पौड़ी से धीर सिंह बिष्ट को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

Mayawati

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीएसपी ने इससे पहले 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. मंगलवार यानी कि 26 मार्च को जारी हुई लिस्ट में पहाड़ की सभी सीटों पर कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में उतार दिए हैं.

इन चेहरों को दिया टिकट

बीएसपी की ओर से जारी इस लिस्ट में टिहरी गढ़वाल से नीम चंद्र छुरियाल, पौड़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा (अजा) से नरायण राम, नैनीताल उधमसिंह नगर, अख्तर अली माहीगिर, हरिद्वार से जमील अहमद का नाम शामिल है.

BSP candidates List

बीएसपी ने बीते दिनों पहले 16 और फिर उसके बाद 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. जिसमें यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा था. उत्तराखंड में दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है. उन्हें चुनाव में निर्णायक भूमिका के तौर पर भी देखा जाता है. राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी 18.50 फीसदी के करीब है.

दलित आबादी सबसे ज्यादा

11 पर्वतीय जिलों में दलित आबादी 10.14 लाख है, जबकि तीन मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 8.78 लाख है. सूबे में सबसे सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी हरिद्वार जिले में 411274 है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और धौलपुर से इंदु देवी को मिला टिकट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital