चुनाव

Elections-2024: पश्चिम बंगाल की इस सीट पर टल सकता है चुनाव! कलकत्ता HC ने चुनाव आयोग से की ये अपील, कहा-“इन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं…”

West Bengal Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाए जाने की बात कही है.

इसकी वजह बताते हुए अदालत ने कहा कि आचार संहिता के दौरान यहां दो गुटों में झगड़ा हुआ था, इस स्थिति में वहां के लोग किसी को चुन नहीं सकते. साथ ही हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार से रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. मामले की अगली सुनवाई अब 26 अप्रैल को होगी. बहरामपुर सीट पर 13 मई को वोटिंग होनी है.

इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने दो याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा कि अगर लोग 8 घंटे के लिए भी कोई त्योहार शांति से नहीं मना सकते, तो हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव न कराएं जाएं. आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी दो समुदायों के लोग आपस में लड़ रहे हैं. इन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट देने का कोई अधिकार नहीं है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को, आज थम जाएगा प्रचार का शोर, इन राज्यों में डाले जाएंगे वोट

रामनवमी पर हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर हिंसा की घटना हुई थी. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में मस्जिद के पास से शोभा यात्रा निकालने के बाद दो समुदायों के बीच हिंसा की घटना हुई थी और बम फटने की भी सूचना सामने आई थी तो दूसरी ओर मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदायों के बीच हिंसा और आगजनी की घटना देखने को मिली थी. रामनवमी के दौरान हिंसा की घटना को लेकर सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की गई है. घटना में 18 लोग घायल हो गए थे.

इस बार अधीर रंजन चौधरी को टक्कर दे रहे हैं यूसुफ पठान

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रहे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान टक्कर देने के लिए उतरे हैं. उनको TMC ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

गौरतलब है कि 1999 से इस सीट से लगातार अधीर रंजन चौधरी जीत हासिल करते आ रहे हैं. फिलहाल इस बार चौधरी का मुकाबला भाजपा के निर्मल कुमार साहा से भी है, जो इस क्षेत्र के लोकप्रिय डॉक्टर हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार चौधरी की घेराबंदी ऐसी हुई है कि उनकी सीट डगमगा सकती है. पश्चिम बंगाल में सभी सातों फेज में लोकसभा चुनाव होने हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago