चुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में बदल जाएंगे मुख्यमंत्री…चर्चा के बीच सीएम योगी ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections-2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 चल रहा है और अब केवल आखिरी चरण की वोटिंग रह गई है. 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी और फिर 4 जून को रिजल्ट आएगा लेकिन इससे पहले राजनीतिक दलों के बीच तमाम दावे और वादे जनता से किए जा रहे हैं और नेताओं के बीच जुबानी हमले भी जारी हैं.

इसी बीच उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा के अंदर कलह चल रही है और अगर केंद्र में इस बार फिर से भाजपा सरकार बनती है तो योगी को सीएम पद से हटा दिया जाएगा. हाल ही में लखनऊ में इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) को सपोर्ट करने के लिए प्रचार करने आए अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा. इसी के बाद से यूपी की सियासत गरम है.

ये भी पढ़ें-मानव तस्करी के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, बॉबी कटारिया के बाद बिहार से होटल संचालक को भी किया गिरफ्तार; मिला पाकिस्तान का कनेक्शन

योगी ने दिया ये जवाब

अंतिम चरण के मतदान से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार इस बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि “विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. वह आपस में बांटने की राजनीति कर रहा है. वैसे भी उन्होंने हमेशा विभाजन किया है. पहले कांग्रेस ने देश को बांटा, फिर इन्होंने क्षेत्र के आधार पर, भाषा के आधार पर बांटा और इस चुनाव में जाति के आधार पर बांटकर अनेक प्रकार के प्रोपेगेंडा किए.”

सीएम योगी ने किया ये दावा

एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होने ये भी कहा कि मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ जैसी सीटों पर भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि हम पिछली बार भी कन्नौज जीते थे और इस बार भी जीतेंगे. आजमगढ़ के लिए कहा कि हम इस पिछली बार भी जीते थे और इस बार भी जीतेंगे. मैनपुरी में भी जीत का परचम लहराएंगे. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 के पार सीटें हासिल कर जीत दर्ज करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

33 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago