आस्था

गुरु ग्रह का उदय होना इन 5 राशियों के लिए महा वरदान! 3 जून से शुरू होगी राजा जैसी जिंदगी

Guru Uday in Vrishabh Rashi 2024: ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन के साथ-साथ समय-समय पर उदित और अस्त भी होते हैं. ज्योतिषी गणना के अनुसार, इस वक्त गुरु ग्रह अस्त अवस्था में है. यह 3 मई 2024 को रात 10 बजकर 08 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त हुआ था. तकरीबन एक महीने बाद यानी 3 जून को बृहस्पति देव वृषभ राशि में उदित होने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवताओं क गुरु कहा गया है. बृहस्पति ग्रह जिस राशि में उच्च स्थिति में होते हैं उसकी किस्मत चमक उठती है. देवगुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में उदित होने से किन राशियों किस्मत पलटने वाली है? जानिए.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति देव इस राशि के दूसरे भाव में उदित होंगे. ऐसे में मेष राशि से जुड़े लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. धन लाभ की स्थिति बनेगी. नया जॉब मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

कर्क राशि

इस राशि के 11वें भाव में बृहस्पति देव उदित होंगे. ऐसे में कर्क राशि से संबंधित लोगों को आर्थिक कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. नौकरी करने वालों को पदोन्नति का योग है. धन कामाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर या व्यक्तिगत जीवन में दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा.

कन्या राशि

गुरु ग्रह कन्या राशि के नौवे भाव में उदित होगा. ऐसे में गुरु की इस स्थिति से भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में जो भी नए प्रयास करेंगे उससे लाभ होगा. धन को बचाने में कामयाब होंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियों का संचार होगा.

वृश्चिक राशि

3 जून को बृहस्पति देव इस राशि के 7वें भाव में उदित होंगे. जिससे पर्सनल लाइफ में नए दोस्त बनेंगे. कार्यस्थल और परिवार में बड़े लोगों का साथ मिलेगा. अच्छे दोस्त फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए प्रेरित करेंगे. बहुत हद तक पैसा बचाने में कामयाब होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

देवगुरु बृहस्पति इस राशि के चौथे भाव में उदित अवस्था में प्रवेश करेंगे. ऐसे में गुरु की ये स्थिति इस राशि के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है. गुरु ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे. नौकरी में बदलाव आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा.

यह भी पढ़ें: हनुमान जी इन 4 राशियों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, जीवन भर रहती है सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें: वरदान के समान है इन 3 राशियों के लिए आने वाला 1 साल, केतु की चाल बदलकर रख देगा पूरा जीवन!

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago