मनोरंजन

Viral Video | ‘नए भारत का नया कश्मीर’: Rohit Shetty ने कश्मीर में Singham Again की शूटिंग पूरी की, पीएम मोदी का जताया आभार

फिल्मकार निर्देशक रोहित शेट्टी ने कश्मीर (Kashmir) घाटी के लोगों को धन्यवाद देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है. उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का एक महत्वपूर्ण शूटिंग शेड्यूल कश्मीर में पूरा किया है.

शूट खत्म करने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्रालय (Home Ministry) को टैग करते हुए नए कश्मीर के लिए उनका आभार जताया है. उन्होंने लिखा, ‘सबसे अद्भुत और भावनात्मक शूटिंग थी. आपके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद कश्मीर.’

वीडियो में क्या है

वीडियो में कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के क्लिप भी शामिल हैं. इसके अलावा वीडियो में फिल्म के क्रू से वहां के लोगों के मिलने के क्लिप भी नजर आते हैं. वीडियो के साथ एक टेक्स्ट भी चलता है. इसका शीर्षक ‘नए भारत का नया कश्मीर’ दिया गया है.

वीडियो में लिखा हुआ नजर आता है, ‘हमारी मातृभूमि में हमेशा से कश्मीर नाम का स्वर्ग था, लेकिन कभी यहां आतंकवाद था, अशांति थी, कर्फ्यू था, कोई सोशल लाइफ नहीं थी और फिर आर्टिकल 370 खत्म कर दिया गया. 5 साल बाद हम सिंघम अगेन की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे और अब नया कश्मीर है, यहां खुशी है, युवा ऊर्जा है, पर्यटन है, शांति और प्यार है. ये नए भारत का नया कश्मीर है.’


ये भी पढ़ें: ‘पंचायत 3’ वेब सीरीज हो गई रिलीज, जानें कब और कैसे देख सकते हैं इसे


रोहित शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लीड कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) खाकी वर्दी में तो जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान रोहित बच्चों और युवाओं के अलावा कश्मीर के पुलिस अधिकारियों से मिलते नजर आते हैं. वीडियो में कश्मीर के लोग फिल्म के कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते हुए भी नजर आते हैं.

Singham Franchise

सिंघम अगेन सुपरहिट फ्रेंचाइजी Singham की तीसरी कड़ी है. सिंघम, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन के अलावा काजल अग्रवाल और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स (Singham Returns) रिलीज हुई. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं.

सिंघम अगेन इस साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि इसकी टक्कर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से होने के बाद संभवत: इसे टाल दिया गया है. बीते 19 मई को बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ​एक ट्वीट में कहा था कि फिल्म अब 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सिंघम अगेन में अजय देवगन बाजीराव सिंघम (Bajirao Singham) की भूमिका में एक बार फिर से नजर आएंगे. फिल्म में अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago