चुनाव

सीएम योगी व स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार पर दर्ज हुआ केस, जानें क्या है मामला

Lok Sabha Elections-2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्वतंत्र पत्रकार आवेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. अमेठी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने आवेश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बता दें कि आवेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ये दावा किया था कि सीएम योगी और स्मृति ईरानी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई है.

स्वतंत्र पत्रकार आवेश तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “अमेठी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. चुनाव प्रचार समाप्त होने की शाम स्मृति जी और बाबाजी के बीच फोन पर हॉट टॉक हो गई है. स्मृति ने आरोप लगा दिया कि आप के इशारे पर अमेठी में संगठन के लोग उनका असहयोग कर रहे हैं, आपका झगड़ा मुझसे तो नहीं है जिनसे हैं उनसे निपटिए… ” आवेश की इसी पोस्ट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

ये भी पढ़ें-Bihar News: देर रात थाने पर हमला कर फर्जी वोटिंग के 4 आरोपियों को छुड़ा ले गई भीड़, पुलिस के साथ किया दुर्व्यवहार

इस बार भी अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं स्मृति ईरानी

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव-2024 जारी है. इस बार सात चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे. इसके तहत पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं. 20 मई को यूपी के अमेठी सहित कई सीटों पर चुनाव हुए थे. अमेठी से इस बार भी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है. वह यहां से वर्तमान में भी सांसद हैं. पिछली बार यानी 2019 में उन्होंने यहां पर राहुल गांधी को हराकर जीत हासिल की थी. हालांकि इस बार राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ ही रायबरेली सीट पर भी चुनाव लड़ रहे हैं. बावजूद इसके स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार राहुल गांधी पर हमलावर रहीं. इस बार भाजपा ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है तो वहीं कांग्रेस यूपी में सपा के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है और इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है. हालांकि 4 जून को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ही तय होगा कि किसके दावे सही निकले?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago