लाइफस्टाइल

गर्मी से पाना चाहते हैं राहत तो जरूर पिएं ये सुपर ड्रिंक, जानें इसके फायदे

Benefits Of Sugarcane: यह तो आप जानते हैं कि गन्ना सबसे महत्वपूर्ण चीनी फसलों में से एक है. दुनिया की 70 प्रतिशत चीनी गन्ने के इस्तेमाल से बनती है, जबकि बाकी 30 प्रतिशत चीनी का निर्माण चुकंदर से होता है. दुनिया भर में गन्ना 36 विभिन्न प्रकारों में पाया जाता है.

इसमें कोई फैट नहीं होता और यह पूरी तरह से नैचूरल है. यह आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. यह शरीर में खून की कमी की पूर्ति करता है. बहुत से  लोगों को गन्ने का रस पीना पसंद होता है. इस ड्रिंक को मेहमानों को भी शौक से परोसा जाता है. गन्ने का रस सबसे ताजी ड्रिंक की लिस्ट में शामिल है. इसे खासकर लोग गर्मियों के मौसम में बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं गन्ने के फायदे.

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गन्ने का रस गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप मां बनने वाली हैं, तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं. इसमें फोलिक एसिड और विटामिन बी पाएं जाते है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. इसके अलावा शोध की मानें तो गन्ने का रस महिलाओं में ओवुलेटिंग समस्याओं को कम करता है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है.

एनीमिया का इलाज करें (Benefits Of Sugarcane)

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए गन्ना और इसका रस काफी फायदेमंद साबित होता है. इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर के हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है. जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, वो गन्ने का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इससे शरीर में खून की कमी की पूर्ति होती है.

यह भी पढ़ें : आंटा गूंथे समय मिलाएं बर्फ के टुकड़ें, ट्विस्ट देख खुद हो जाएंगे हैरान, घंटों तक मुलायम रहेंगी रोटियां

एनर्जी बूस्टर का काम करता है

गन्ने का रस पीने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है. अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो यह आपको थकान और मूड को बेहतर बनाता में मदद करता है. इसे पीने से आप तरोताजा और ऊर्जावान रहते हैं. गन्ने के रस में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और थकान को कम करने में काफी मदद करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago