चुनाव

“राम द्रोहियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं”, CM Yogi बोले- पाकिस्तान कांपने लगता है, अगर पटाखा भी…

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया अलायंस पर हमला बोलते हुए उसे राम द्रोही करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन गोहत्या को बढ़ावा और मुसलमानों को आरक्षण देकर धार्मिक आधार पर देश के विभाजन का पक्षधर है. बिहार की बेगूसराय लोकसभा संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वर्तमान चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच है. मैं भगवान राम की भूमि से आता हूं. मुझे पता है कि बिहार के लोगों के दिलों में अयोध्या के मंदिर के लिए एक विशेष स्थान है, जो देवी सीता का जन्मस्थान है.’’

बिहार में पहले अराजकता थी- CM Yogi

उन्होंने कांग्रेस और सपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘राम द्रोहियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. सीएम योगी का इशारा 1980 के दशक में कार सेवकों पर पुलिस गोलीबारी की ओर था, जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.” उन्होंने कहा, NDA के सत्ता में आने से पहले बिहार में कथित अराजकता के लिए राजद-कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, उनकी बाबा साहेब अंबेडकर के जनादेश को धोखा देते हुए, मुसलमानों को आरक्षण देकर देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने की योजना है.

“पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान कांपने लगता है”

सीएम योगी ने पूछा, ‘‘हमारे दलित और ओबीसी कहां जायेंगे, अगर उनके लिए निर्धारित कोटा किसी और को दे दिया जाएगा. कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सच्चर समिति का गठन करके साजिश शुरू की थी.’’ उन्होंने लोगों से राजग को वोट देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि मोदी के मजबूत शासन के तहत सीमा पार आतंकवाद का सफाया हो गया है और थरथराता पाकिस्तान भारतीय धरती पर हर विस्फोट से खुद को दूर कर लेता है, भले ही यह पटाखों का विस्फोट है.

यह भी पढ़ें- नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, कठपुतली राजा हैं, जिसकी डोर टेम्पो वाले अरबपतियों के हाथ में है: राहुल गांधी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने RJD के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए कहा, भारत डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है. बिहार को आरजेडी और कांग्रेस के लालटेन युग की ओर लौटने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. उन्होंने यूपी की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे राज्य में, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि NDA सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करे. मुझे उम्मीद है कि बिहार, इसी तरह के परिणाम का गवाह बनेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

25 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

25 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

57 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago