चुनाव

नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, कठपुतली राजा हैं, जिसकी डोर टेम्पो वाले अरबपतियों के हाथ में है: राहुल गांधी

Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें टेम्पो वाले अरबपतियों का एक कठपुतली राजा बताया. कांग्रेस को अडानी और अंबानी से टेम्पो में नकदी मिलने की टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपना हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है. ये वीडियो बीते दिनों लखनऊ में दिए एक भाषण की क्लिप है.

पीएम कठपुतली राजा हैं- राहुल गांधी

वीडियो के साथ उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, “नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं. एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर टेम्पो वाले अरबपतियों के हाथों में है.” लखनऊ में कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह एक राजा हैं. उन्होंने कार्यक्रम में कहा था, मोदी जी राजा हैं…वह प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं. उन्हें मंत्रिमंडल, संसद या संविधान से कोई लेना-देना नहीं है. वह 21वीं सदी के राजा हैं और दो या तीन फाइनेंसर के लिए मुखौटा हैं जिनके पास वास्तविक शक्ति है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर अंबानी और अडानी के साथ सौदा करने का आरोप लगाया था और पूछा था कि क्या पार्टी को उन्हें गाली देना बंद करने के लिए दो उद्योगपतियों से काले धन का टेम्पो भरा मिला था.

पीएम मोदी ने बोला था हमला

कांग्रेस द्वारा अब तक अंबानी-अडानी मुद्दे का इस्तेमाल मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए किया जाता था, लेकिन अब विमर्श में बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री ने मांग की कि पार्टी यह बताए कि उसने इस मुद्दे को उठाना क्यों बंद कर दिया है जैसा कि उसके शहजादे (राहुल गांधी) पिछले पांच वर्षों से करते थे और पूछा कि क्या उन्होंने सौदा किया है.

यह भी पढ़ें- “परमाणु बम के डर से PoK छोड़ना चाहती है कांग्रेस”, अमित शाह बोले- मोदी फिर से PM बनने जा रहे, गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा

राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में सीबीआई या ईडी जांच का आदेश देना चाहिए कि क्या अडानी और अंबानी ने पार्टी को काला धन भेजा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

29 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

36 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago