लाइफस्टाइल

Mothers Day 2024: पैसों की किल्लत से बचना चाहते हैं तो मां से सीखे ये आसान टिप्स, नहीं होगी धन की बर्बादी

Mothers Day 2024: जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे ही खर्चे बढ़ते जाते हैं साथ ही फाइनैंशियल एजुकेशन भी हासिल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैसे बचाने की समझ आपके अंदर किसने विकसित की तो इसके जवाब में आपको अपनी मां का ख्याल जरूर आया होगा. ऐसी शिक्षा अक्सर घर पर ही मिलती है.

साथ ही घर के खर्चों के बजट बनाने से लेकर भविष्य की जरूरतों के लिए पैसे बचाने के तरीके निकालने तक ये सभी चीजें हर किसी ने अपने बचपन में अपनी मां को करते हुए देखी होगी. हमें जो परिवार के लोगों या रिश्तेदारों से तीज-त्योहार या किसी मौके पर पैसे मिले होते हैं. उनको हमारी मां गुल्लक में डालकर सेव करना सिखाती हैं. ऐसे में आइए अपनी मां से सीखते है पैसे बचाने के तरीके.

मां से सीखे पैसे बचाने के तरीके

पैसों के बारे में सबसे पहला सबक जो हम अपनी मां से सीखते हैं वह है जरूरतों और चाहतों के बीच अंतर करना, जब हम कुछ सामान लेने अपनी मां के साथ जाते है तो वो बेहद सावधानी से दिकान वालो से कीमतों की तुलना करती है और जरूरी सामान को खरीदती है. वो पहले ऐसे सामान खरीदती है जो जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है और अगर कुछ बच जाते थे तो वो दूसरी चीजों को खरीदने के बारे में सोचती है. यह सबक एक हमारे साथ रहता है जिससे हमें अनावश्यक खर्चों और साझेदारी भरे खर्चे के बीच अंतर कर सकें.

पैसे बचत करने के उपाय

आपने देखा होगा भारत में लगभग हर मां अपने बच्चों को एक छोटा गुल्लक देती है ताकि वो पैसे इधर-उधर न खर्च कर पैसे की बचत कर सकें. इसलिए उन्हें जो भी पैसा मिलता है मां उसे जमा करने के लिए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करती है. समय के साथ सिक्के जमा होते जाते है और वह उन्हें साल के आखिर में हमारे लिए जरूरी काम में लगाती है या फिर बड़ी गुल्लक दिलाकर उस पैसे को आगे के लिए जमा कर देती है. ऐसे में हर किसी को अपनी मां से ये उपाय लेते हुए आगे चलकर अपने पैसे को सही जगह पर निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं.

ये भी पढ़ें:बॉडी बनाने के लिए खाते हैं प्रोटीन तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियां का शिकार, जानें एक्सपर्ट से

फाइनैंशियल टारगेट बनाना

जब बच्चे अपनी मां से किसी चीज की डिमांड करते हैं जिसकी कीमत ज्यादा होती है तो मां साथ मिलकर एक बचत योजना बनाती है. वो हमें बताती है कि हमें अपने पिता-दादा-दादी या किसी रिश्तेदार से मिलने वाली पॉकेट मनी को बचाना है और फिर वो उसमें अपने कुछ पैसे भी लगाती है इसकी मदद से मां को अपने बच्चों की इच्छा को पूरा करने के लिए कोई भारी-भरकम रकम खर्च नहीं करने पड़ते हैं. यह अनुभव हमें एक लक्ष्य देता है और भविष्य के खर्चों की योजना बनाने का तरीका बताता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago