चुनाव

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड के कोर्ट में शिकायत दर्ज

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है. झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने यह शिकायत दर्ज करवाई है. बसपा प्रत्याशी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मेदिनीनगर के न्यायालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर परिवाद दर्ज कराया है.

हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himant Biswa Sarma) हुसैनाबाद में भाजपा प्रत्याशी कमेलश सिंह के नामांकन के बाद जनसभा में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने हुसैनाबाद के नाम को लेकर सवाल उठाया था. इसको लेकर बहुजन समाजवादी के प्रत्याशी शिवपूजन मेहता ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है.

हुसैनाबाद के लोग

शिवपूजन मेहता ने कहा कि हुसैनाबाद के लोग आपसी सौहार्द्र के साथ रहते हैं. यहां के लोगों में किसी संप्रदाय के प्रति द्वेष या कटुता नहीं है. सांप्रदायिक वैमनस्यता पैदा करने के लिए इस तरह का बयान देना लोगों की भावना को ठेस पहुंचाना है. हिमंता बिस्वा सरमा पर सुसंगत धाराओं के तहत संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

यह हुसैन कौन है?

हुसैनाबाद (Hussainabad) से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के नामांकन के बाद असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा जनसभा में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह हुसैन कौन है. यह हुसैन कहां से आया. जिसके नाम पर इलाके का नाम हुसैनाबाद रखा गया है. वह उसका नाम बदल देंगे. राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर हुसैनाबाद जिला बनेगा, लेकिन उसका नाम हुसैनाबाद नहीं होगा. किसी महापुरुष के नाम पर जिला बनेगा.

आपसी वैमनस्य फैलाने का आरोप

इस बयान के बाद शिवपूजन मेहता ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो धर्मों के बीच आपसी वैमनस्य को फैलाने का काम किया जा रहा है. इस मामले में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पूरा मामला 29 अक्टूबर का है. खबरों के अनुसार, सभा हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान मेें हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago