प्रेसवार्ता करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे.
कांग्रेस ने घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश उपचुनाव (Uttar Pradesh By Election) में नौ सीटों में से किसी पर भी चुनाव नहीं लड़ेगी. यह घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) भी मौजूद थे. पांडे ने कहा, “हम इंडिया ब्लॉक के लिए काम करेंगे और नौ सीटों पर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्थन और काम करेंगे.”
कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सपा ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और 13 नवंबर को होने वाले उपचुनावों में से नौ में से सात सीटों पर एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी ने खैर और गाजियाबाद सीट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह निर्णय बुधवार देर रात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया है.
बुधवार रात एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि “यह सीटों के बारे में नहीं बल्कि जीत के बारे में है”. अखिलेश यादव ने लिखा इस रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर सभी 9 सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकजुट हैं और एक बड़ी जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का नया अध्याय लिखने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के एक साथ आने से समाजवादी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ गई है. इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का हर कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ नई ऊर्जा से भर गया है. यह देश के संविधान, सौहार्द और पीडीए (PDA) के सम्मान को बचाने का चुनाव है. इसलिए हमारी सभी से अपील है कि एक भी वोट कम न हो, एक भी वोट न बंटे.
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…
Gold Silver Price Today: नवरात्र में सोने-चांदी के दाम बढ़े. कॉमेक्स पर गोल्ड 4,200 डॉलर…
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…